जुन्नारदेव नेशनल लोक अदालत में पति-पत्नी लौटे राजीनामे से खुशी खुशी अपने घर | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नेशनल लोक अदालत में पति-पत्नी लौटे राजीनामे से खुशी खुशी अपने घर | New India Times

सुश्री सुधा पांडेय सिविल जज जुन्नारदेव के न्यायालय से नेशनल लोक अदालत में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद में राजीनामा से दोनों अपने घर लौट गये हैं।

विनोद आहके की पत्नी आसबती जो लगभग 1 वर्ष से अपने मायके में निवास कर रही थी जिसका प्रकरण माननीय सुश्री सुधा पांडेय मैडम सिविल जज जुन्नारदेव की अदालत में चल रहा था नेशनल लोक अदालत में सुश्री सुधा पांडे मैडम द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी गई जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए और सारे विवाद समाप्त कर पति पत्नी एक साथ सुखमय दांपत्य जीवन का निर्वाहन करने हेतु तैयार हुए तथा पति पत्नी न्यायालय से एक साथ अपने घर चले गए इस दौरान दोनों परिवार के परिजन भी उपस्थित थे।

जुन्नारदेव नेशनल लोक अदालत में पति-पत्नी लौटे राजीनामे से खुशी खुशी अपने घर | New India Times

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, सचिव सलीमुद्दीन, वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण जैन, अधिवक्ता यूसुफ तबरेज, अधिवक्ता अभिषेक एवं सुलह कर्ता अधिवक्ता मीनाक्षी शर्मा एवं सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version