जालसाजों ने हाईकोर्ट को भी नहीं बख्शा, दूसरे के दस्तावेज़ लगाकर दायर की रिट, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की दी तहरीर | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जालसाजों ने हाईकोर्ट को भी नहीं बख्शा, दूसरे के दस्तावेज़ लगाकर दायर की रिट, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की दी तहरीर | New India Times

किसानों के खेत की जमीन की खसरा खतौनी हाईकोर्ट में दाखिल कर जालसाजों ने रिट दाखिल कर दी।जालसाज़ी का पता चलते ही किसानों ने मय शिकायती शपथ पत्र के नगर कोतवाली व थाना रामगांव में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किए जाने को लेकर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।।शहर से सटे नगर कोतवाली व रामगांव थाने के इलाके में तमाचपुर में अवैध रूप से सब्जी मंडी लगने पर शहर के थोक सब्जी मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष नाजीरपुरा निवासी रियाज अहमद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

जालसाजों ने हाईकोर्ट को भी नहीं बख्शा, दूसरे के दस्तावेज़ लगाकर दायर की रिट, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की दी तहरीर | New India Times

हाईकोर्ट ने इस अवैध सब्जी मंडी को हटाए जाने के सख्त निर्देश दिए थे।मामले में हीलाहवाली होने पर अवमानना याचिका पर एसपी बहराइच व एसओ रामगांव हाइकोर्ट में तलब भी किये जा चुके है।यहां भी देर आये दुरुस्त आये ,कहावत चरितार्थ हुई और एसडीएम महसी ने नगर कोतवाली व रामगांव थाने की पुलिस की मदद से सख्ती कर अवैध सब्जी मंडी हटवाई थी।इसी दौरान प्रदेश सरकार ने रामगांव थाने के भोगाजोत में उप मंडी स्थल की स्वीकृति प्रदान कर दी। पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने इसका उद्घाटन किया और उक्त उपमंडी में सब्जी फल का थोक कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है।कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बशीर गंज निवासी अमानत उल्ला व वसई उल्ला को पता चला कि तमाचपुर में अवैध तरीके से सब्जी मंडी लगवा रहे नाजिरपुरा के दो व हरदी थाने के चंदनपुर सिकड़िया के एक व्यक्ति ने जालसाजी कर उनकी बशीर गंज स्थित कृषि भूमि की खसरा व खतौनी निकलवा कर हाईकोर्ट में सब्जी मंडी स्थापना को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में रिट दाखिल की है। जबकि अमानत उल्ला वसीउल्ला को इसकी जानकारी तक नही थी। मामले की वकील के जरिए पड़ताल पर सच्चाई का पता लगा। दोनों पीड़ितों ने नोटरी बयानहल्फी नगर कोतवाली व रामगांव थाने में दी है कि वह न तो सब्जी व्यापारी है न ही सब्जी मंडी के सदस्य है। धोखाधड़ी करके उनके खेत की खसरा खतौनी लगाई गई है। पीड़ितों ने इस मामले में धोखाधड़ी समेत सुसंगत धाराओं में मय शपथपत्र के माध्यम से केस दर्ज किये जाने मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version