सरकारी अनाज की हेराफेरी के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, विधायक वीर सिंह भूरिया ने रंगे हाथों पकड़ा ट्रक | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सरकारी अनाज की हेराफेरी के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, विधायक वीर सिंह भूरिया ने रंगे हाथों पकड़ा ट्रक | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में सरकारी अनाज की हेरा फेरी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गेहूं, चावल, शक्कर से भरे ट्रक को थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने रंगे हाथों पकड़ा है, यह ट्रक रंभापुर रोड पर स्थित भेराजी बिल्डिंग मटेरियल के गोडाउन में खाली हो रहा था।

सरकारी अनाज की हेराफेरी के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, विधायक वीर सिंह भूरिया ने रंगे हाथों पकड़ा ट्रक | New India Times

बताते हैं कि ये अनाज ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान पर जाना था लेकीन ये एक निजी गोदाम में खाली हो रहा था। अनाज, गोदाम मालिक लोकेंद्र पडवाल, इकबाल (चिमु घोड़ी वाले) पिता नासिर खान नयापुरा मेघनगर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955-3/7 में एफआईआर दर्ज हुई है। इस कार्रवाई में 297 बोरी गेहूँ, 12 बोरी चावल और 1 बोरी शक्कर जप्त की गई है। आगे की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version