चोरी की कार के साथ मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

चोरी की कार के साथ मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस आयुक्त श्री डीके ठाकुर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार के कुशल पर्यवेक्षण अपर पुलिस आयुक्त श्री सुरेश चंद्र रावत व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज श्री प्रवीण मालिक के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक श्री जीडी शुक्ला के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभ आशीष शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी घसियारी थाना सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है और अभियुक्त के कब्जे से एक आदत चोरी एक एस क्रास कार रंग नीला वाहन संख्या UP32 LD 1387 बरामद किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं माही ट्रेवल्स नाम से ट्रेवल एजेंसी का काम करता हूं, उक्त वाहन को संदीप वर्मा नाम के व्यक्ति ने मुझे चलाने के लिए दिया था। उक्त वाहन चोरी का है जिस के संबंध में थाना पीजीआई जनपद लखनऊ में अभियोग पंजीकृत है, अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान खुजौली पेट्रोल पंप मोहनलालगंज के पास के समय करीब 11:45 बजे थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और नियमानुसार जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version