साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि हमारी समिति पिछले 9 वर्षों से किसी भी सरकारी, गैर सरकारी सहायता के बिना निरंतर सक्रियता से सामाजिक कार्य कर रही है जिसमें विशेषतः यातायात व पर्यावरण के साथ समाज के लिए विभिन्न प्रकार के अनेकों कार्य लगातार किये जा रहे हैं।
मास्क बैंक
कोरोना काल में हमारी संस्था भारत की पहली मास्क बैंक है, जिसके द्वारा अब तक लाखों मास्क दान दिए जा चुके हैं।
हमारी मास्क बैंक रेलवे जंक्शन, पुलिस स्टेशन्स, परिक्रमा मार्ग, बाजार इत्यादि जगहों पर लगातार मास्क वितरित करती है। अब तक समिति के द्वारा 90000 मास्को का वितरण किया जा चुका है l
वृक्षारोपण
इसके साथ ही समय समय पर जगह जगह वृक्षारोपण करते हुए दो जगह पार्कों का किया सुंदरीकरण l
पशु-पक्षी
समिति के द्वारा हर वर्ष पशु व पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की जाती है।
रक्तदान शिविर
साल में 4 बार समिति के द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, जिसमे समिति के सभी सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
कोरोना काल में हर महीने रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए अब तक समिति द्वारा 400 यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाया जा चुका है।
महिलाओं की सुरक्षा
हमारी समिति के द्वारा महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सीखाने के लिए 5 दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन भी किया गया।
प्याऊ-भण्डारे
ब्रज नगरी में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए समय समय पर प्याऊ व भंडारों का आयोजन भी किया जाता है।
नो पॉलीथिन
प्रदूषण की रोकथाम के लिए समय समय पर समिति के सदस्यों द्वारा नो पॉलिथीन कैंपेन का आयोजन भी किया जाता रहा है।
नेकी की दीवार
हाल ही में समिति द्वारा गरीबों के लिए नेकी की दीवार भी बनाई गई है, जहाँ लोग फालतू कपड़े टांग जाते हैं, जो जरूरत मन्दो के काम आते हैं।
रसोई के कचरे से कम्पोस्टिंग
समिति के द्वारा महिलाओं को रसोई से निकलने वाले कचरे से कम्पोस्टिंग भी सिखाई जाती है, जिससे घरेलू कचरे का निस्तारण होता है।
जनजागरूकता रैली
समिति द्वारा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाती हैं।
वृद्धाश्रम में दान
समय समय पर समिति द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन व कम्बल का वितरण भी किया जाता है।
गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा
समिति द्वारा किताब कॉपी स्कूल बैग चप्पल टूथपेस्ट ब्रश देते हुए अब तक लगभग 100 गरीब बच्चों की शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की जा चुकी है।
हेल्मेट वितरण
लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अब तक समिति द्वारा 400 हेलमेट भेंट किये जा चुके है।
जागरूकता अभियान कैम्प करना: अभी तक समिति के द्वारा यातायात से संबंधित लोगों को विभिन्न तरह के जागरूकता कैंप आयोजित करते हुए एक लाख लोगों को यातायात नियमों के प्रति अभी तक समिति जागरूक कर चुकी है। सरकारी विभागों को अपना सहयोग देना लोगों को यातायात नियमों के प्रति उत्तर सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना साथ ही मथुरा जनपद में परिवहन विभाग मथुरा के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के साथ यातायात पुलिस के द्वारा नवंबर महीने में मनाया जाने वाला यातायात माह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग देते हुए उन कार्यक्रमों का संचालन करना और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विभिन्न तरह के सेमिनार आयोजित करते हुए समिति की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन विभिन्न जगहों पर करना रहा है। विभिन्न त्योहारों पर विशेष अभियान चलाना है। साल में रक्षाबंधन ,दीपावली,क्रिसमस के पर्व पर समिति के द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऐसी लड़कियों और महिलाओं को पुरस्कृत किया गया है उन्होंने समाज के लिए विशेष योगदान दिया इस अभियान के माध्यम से हेलमेट सिलाई मशीन और नए कपड़े के साथ मिठाई समय-समय पर भेंट की जा चुकी है। लोगों की भोजन व्यवस्था कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की भोजन व्यवस्था और सूखा राशन का वितरण।
अपने संरक्षक के द्वारा विभिन्न सामाजिक समस्याओं को विधानसभा में उठाना: विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश के द्वारा उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विभिन्न मुद्दे समिति के द्वारा उठाए गए।
सामाजिक लोगों को सम्मानित करना: देश और समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन समिति के द्वारा समय-समय पर किया गया।
