जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 19-20 बुद्धू लाल पनारा जो मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 19-20 बुद्धू लाल पनारा जो मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है | New India Times

कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट, पीने की पानी, सड़क की मांग ग्रामवासी करते चले आ रहे हैं, पंचायत स्तर से लेकर जिला कलेक्टर, संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन दिए गए हैं। बुद्धू लाल पनारा आदिवासियों, मजदूरों की बस्ती कहलाती है, समस्याओं के संबंध में पंचायत से यह वार्ड पिछड़ा है किंतु वार्ड नंबर 19-20 के बीचोबीच वार्ड वासियों की मांग पर पंचायत के माध्यम से और विधायक सुनील उईके के मार्गदर्शन में पंचायत के सहयोग से रंगमंच की सौगात वार्ड नंबर 19-20 बुद्धू लाल पनारा वासियों को डेढ़ लाख रुपए की लागत से रंगमंच पंचायत के माध्यम से बनाकर दिया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, बहुत जल्द यह रंगमंच बस्ती वासियों को मिल जाएगा जिससे मनोरंजन, भजन कीर्तन, मां दुर्गा, भगवान गणेश की समय-समय पर स्थापना वार्ड वासी कर सकेंगे और भजन कीर्तन और भी कार्य इस रंगमंच में किए जाएंगे। रंगमंच के कार्य में स्वयं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे की देखरेख और सचिव स्वरूप मालवीय सहायक सचिव कमलेश सोमकुवर की निगरानी में और विशेष सहयोग से वार्ड नंबर 19-20 वासियों को यह सौगात प्राप्त हुई है। बस्ती वासियों ने पंचायत के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया और पंचायत के नुमाइंदों से यह आशा की है कि जो समस्याएं हमारे वार्ड में हैं जल्द से जल्द हल की जाएंगी। ऐसी आशा वार्ड वासी रखते हैं

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version