शासकीय कन्या शाला हाई स्कूल डूंगरिया पनारा की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर उठी बाउंड्रीवाल के निर्माण की मांग | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या शाला हाई स्कूल डूंगरिया पनारा की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर उठी बाउंड्रीवाल के निर्माण की मांग | New India Times

शासकीय कन्या शाला हाई स्कूल डूंगरिया पनारा शासकीय कन्या हाई स्कूल पनारा मैन सड़क किनारे यह स्कूल बना हुआ है जिसमें क्षेत्र की कन्याएं पढ़ने आती हैं। इस स्कूल के आसपास खासकर पीछे अतिक्रमण किया गया है जिस संबंध में स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायतें की गई हैं। कन्याओं को स्कूल में पढ़ते समय असुविधा महसूस होती है, स्कूल प्रबंधक मजबूर है इसे देखते हुए स्कूल की छात्राओं ने जुन्नारदेव विधानसभा के वर्तमान विधायक से बाउंड्रीवॉल की मांग की थी लेकिन डेढ़ वर्ष होने जा रहे हैं किंतु इस समस्या का हल नहीं हो पाया है। कन्याओं और कन्याओं के पालकों ने पुनः नवीन शासकीय हाई स्कूल में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए पुनः मांग की है। स्कूल प्रबंधक ग्राम पंचायत पनारा द्वारा नियम वध प्रस्ताव भेज दिया गया है जिला कलेक्ट्रेट को यह प्रस्ताव भेजा गया है किंतु यह समस्या आज तक हल नहीं हो पाई है। जुझारू विधायक ने स्कूल कार्यक्रम में कन्याओं के समक्ष आश्वासन दिया था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी और बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जाएगा लेकिन यह कार्य किन्हीं कारणों से अभी तक नहीं हो पाया है। मेन रोड लगने से और कन्याओं को मैदान ना मिलने से पढ़ाई के साथ खेलने घूमने के लिए परेशानियां हो रही हैं। मैन मार्ग होने से गाड़ियों का शोरगुल आवारा तत्वों की छींटाकशी से बच्चियां परेशान होती हैं। क्या इस गंभीर समस्या को विधायक महोदय गंभीरता से जल्द से जल्द हल करवा कर इन वचनों और पालकों की मांग पूरी कर पाएंगे या आश्वासन ही मिलता रहेगा? मांग करने वालों में सेख शुभ रात्रि अंसारी मुकेश बचले, शेषराव, सूरज भाई, शेख रमजान, मुरारी लाल विश्वकर्मा, अख्तर खान, डीके देशमुख, भोजराज आदि ग्रामवासी पालक गण शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version