निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें, गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाईमाधोपुर (राजस्थान), NIT:

निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें, गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर | New India Times

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, जेवीवीएनएल, जल संसाधन, आरएसआरडीसी आदि विभागों की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न निर्माण प्रोजेक्ट, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही बजट उपलब्धता, विभागीय समन्वय, पाइपलाइन वाले प्रोजेक्टों की डीपीआर आदि पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

समय पर पूर्ण हो प्रोजेक्ट

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट के लिये आवंटित भूमि पर अतिक्रमण हो या बजट की कमी आ रही है तो अवगत करवायें। मुख्यालय को पत्र लिखने को ही प्रयास न माने, ब्लॉक स्तर पर एसडीएम का सहयोग लें। बडा मामला हो तो सीधे मुझे बतायें। उन्होंने निर्देश दिये कि अतिक्रमण वाले मामलों में एसडीएम, तहसीलदार व थानेदार के साथ सम्बंधित विभाग का अधिकारी मौके पर जाये तथा लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिये समझायें तथा नहीं मानने पर समुचित कार्रवई करें। अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करवायें ताकि समय पर आमजन को सेवायें मिल सकें। बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने कई विभागों के मुख्यालय स्थित वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर अनौपचारिक बातचीत कर विभिन्न मदों में बजट आवंटन जल्द करवाने की बात कही।

निर्मित भवनों को हैंड ओवर करें

कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि जिन भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनकी गुणवत्ता जॉंच कर सम्बंधित विभाग को जल्द हैंड ओवर करें ताकि लोकार्पण कर इन्हें आमजन की सेवा में उपयोग लाया जा सके। अन्य कुछ भवन लगभग तैयार हैं, केवल विद्युत या पेयजल कनेक्शन किया जाना है। यह कार्य भी जल्द सम्पन्न कर हैंडओवर करने के निर्देश दिये। गंगापुर सिटी पुलिस थाना भवन, चौथ का बरवाडा तहसील भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बामनवास कॉलेज भवन में विद्युत कनेक्शन का डिमांड नोटिस जल्द जमा करवाने के निर्देश दिये। मच्छीपुरा में देवनारायण आवासीय विद्यालय, आईटीआई बामनवास, संस्कृत कॉलेज, चौथ का बरवाडा, देवनारायण आवासीय विद्यालय बरवाडा, गंगापुर सिटी कोर्ट, मलारना डूंगर में मॉडर्न रेकार्ड रूम मलारना डूंगर में ही लिटिगंेट शेड, आवासीय विद्यालय बरनाला अल्पसंख्यक छात्रावास सवाईमाधोपुर में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर हवाई पट्टी निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। राज्य बजट घोषणा 2019-20 की पालना में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 80-80 लाख रूपये की लागत से 1-1 किमी लम्बी सडक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। न्यू रोड स्कीम के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 किमी लम्बी सडक बनाई जा रही है। कलेक्टर ने 10 करोड रूपये लागत की गंगापुर सिटी – नादौती सडक का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीण गौरव पथ, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, नाबार्ड पोषित विभिन्न सडक निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

अमृत योजना में तेजी लायें

जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि गंगापुर सिटी और सवाईमाधोपुर में संचालित अमृत योजना के क्रियान्वय में तेजी लायें ताकि आगामी गर्मियों में पेयजल की समस्या न रहे। इसके अतिरिक्त गंगापर सिटी और बामनवास में आगामी जनवरी माह से टैंकर से पेयजल सप्लाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राईजिंग लाइन से पानी चोरी न करने दें। पेयजल लाईनों को नियमित चैक कर मरम्मत कार्य करते रहें ताकि पानी की बर्बादी न हो। जल वितरण में असमानता न हो। किसी भी शहर या गांव के सभी मौहल्लों में समान जल आपूर्ति करें। पेयजल आपूर्ति में सोलर प्लांट के उपयोग की सराहना करते हुये कलेक्टर ने जिले में इसका ट्रेंड बढाने के निर्देश दिये।

कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली आपूर्ति करें

जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अक्षरशः पालना कर किसानों को रबी में पूरी बिजली दें। खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदल दें, फाल्ट की सूचना मिलते ही मेंटीनेंस करवायें।

वन क्षेत्र में मछली आखेट सख्ती से रोकें

जिला कलेक्टर ने जल संसाधन के अधिशाषी अभियन्ता को वन क्षेत्र में स्थित उनके विभाग के जलाशयों में मछली आखेट को सख्ती से रोकने और इसके लिये वन विभाग, जल संसाधान विभाग और पुलिस-प्रशासन में समन्वय रखने के निर्देश दिये। उन्होंने नहरों द्वारा किये जा रहे जल वितरण की भी समीक्षा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version