यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज पुलिस लाइन के मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की और धौलपुर, बाडी एवं राजाखेडा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निकाय चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। निकाय चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी लिए भी निर्देशित किया है। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निकाय चुनाव में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन के परिवादों का त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। माफियाओं के विरुद्ध कडी कार्यवाही, प्रभावी गश्त करने एवं यातायात के नियमों के पालना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गये है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी गण उपस्थित रहे।
