ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र गांधी चौक इंटक ऑफिस के पीछे बच्चों ने स्वयं मेहनत कर वॉलीबॉल ग्राउंड बना कर किया वॉलीबॉल टीम का गठन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र गांधी चौक इंटक ऑफिस के पीछे बच्चों ने स्वयं मेहनत कर वॉलीबॉल ग्राउंड बना कर किया वॉलीबॉल टीम का गठन | New India Times

लगन सच्ची हो तो कठिनाई कितनी भी हो कामयाबी प्राप्त होती है। ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र के नवयुवक बच्चों ने देश की धरोहर संस्कृति को पुनः आगे बढ़ाने के लिए साहसी कदम उठाया है। ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र गांधी चौक इंटक ऑफिस के पीछे बच्चों ने स्वयं मेहनत कर वॉलीबॉल ग्राउंड बनाया और मन में खेल भावना को लेकर आगे बढ़ने की चाहत में बच्चों ने वॉलीबॉल टीम का गठन किया। आपस में चंदा कर कुछ सामग्री इकट्ठा कर दिल में आगे बढ़ने की चाहत लेकर यह बच्चे वॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इनसे पूछा गया तो इन्होंने बताया कि हम इस खेल में आगे बढ़कर ग्राम जिला और देश का नाम करना चाहते हैं पर हम बेरोजगार बच्चे कैसे आगे बढ़ें, हमारा सरकार और जुन्नारदेव विधानसभा के विधायक से अनुरोध है और ग्राम पंचायत पनारा से आशा करते हैं कि हमें खेल सामग्री का सहयोग दिया जाए जिससे हम निरंतर अभ्यास कर आगे बढ़ें। हमें ग्राम पनारा के शहजाद अहमद द्वारा वॉलीबॉल हेतु सहयोग दिया गया, सरकार पंचायत अगर हमें सहयोग करें तो हम भी नेशनल स्तर पर खेलने की आशा रखते हैं। शिवम गुप्ता, सारंग, शिवम, विनय, सौरभ, अनिकेत, पारस, ओम राजपूत, हरीश धुर्वे ने शासन प्रशासन से यह मांग की है। बच्चों की इस मांग को क्या विधानसभा जुन्नारदेव के विधायक सुनील उइके और सरकार सुन पाते हैं या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version