यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। भरतपुर विभाग के विभाग संयोजक अभिनव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा सफ़ाई निरीक्षक कार्यालय कोठी क्षेत्र जोन-2 के 42 सफाईकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यवक्ता समाजसेवी विमल भार्गव ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने समस्त बाधाओं का सामान किया, उसका ही परिणाम है कि विश्व के सबसे बड़े सविंधान का निर्माण किया। समाज और समाज में रहने वाले लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार डागोर ने कहा कि हमारे समाज में अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं जिसके कारण समाज के निम्न वर्ग के लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। जो सफाईकर्मी प्रातः उठकर कड़ाके की ठंड में जब सभी लोग अपनी नींद ले रहे होते हैं तब हम लोग पूरे शहर को स्वच्छ कर चुके होते हैं। इस मौके पर नगर मंत्री राहुल त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब की पुण्यतिथि को विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में कई वर्षों से मनाती चली आ रही है। जिसके कारण समाज में समरसता का भाव जागृत होता है। लोगो का ध्यान छुआछूत जैसी ज्वलंत समस्याओं से ऊपर उठकर अब उनकी सोच सकारात्मक हो रही है। इस मौके पर जमादार विनोद कुमार डागोर, जमादार रामप्रकाश, जमादार महेंद्र, नगर अध्यक्ष नीलम, मुन्नी देवी, रामरती देवी, उषा देवी, नर्मदा, कमलेश, निर्मला, सरोज, शकुंतला, आरती, अंगूरी, लीला, कविता, मुरारी, अजय, गौरव, दीपक, नीलम, मनीष, रजत, चरण सिंह, राहुल, भरतपुर विभाग के विभाग संयोजक अभिनव सिंह, नगर अध्यक्ष मोहित चोधरी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, SFS संयोजक ललित बंसल, तन्मय अवस्थी, हर्षित चौधरी, वंस शर्मा, आर्यन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
