इमरती देवी को बंगला खाली करने का नोटिस, पत्र में लिखा है मंत्रीपद तक के लिए था | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

इमरती देवी को बंगला खाली करने का नोटिस, पत्र में लिखा है मंत्रीपद तक के लिए था | New India Times

विधानसभा उप चुनाव हारने वाली शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रही इमरती देवी का इस्तीफा भले ही मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया हो लेकिन सरकार के मुलाजिम ये मान चुके हैं और इसी आधार पर PWD के कार्यपालन यंत्री ने इमरती देवी को बंगला खाली करने का नोटिस थमा दिया है।
ग्वालियर में पदस्थ लोक निर्माण विभाग यानि PWD संभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा ने इमरती देवी को उनका सरकारी आवास (बंगला) खाली करने का नोटिस दिया है। गौरतलब है कि इमरती देवी को कमलनाथ सरकार में मंत्री बनने के बाद झांसी रोड का बंगला क्रं. 44 A आवंटित किया गया था। यह बंगला पहले शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया को मिला था। उनके चुनाव हारने के बाद इमरती देवी को ग्वालियर में यह बंगला पसंद आ गया था। अब चूंकि इमरती देवी चुनाव हार चुकी हैं तो PWD के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा ने उनको तत्काल आवास रिक्त कर विभाग के आधिपत्य में देने को कहा है। पत्र में लिखा गया है कि बंगला आपको शासकीय बंगला 44 A आपके मंत्री पद के कार्यकाल की अवधि तक के लिए आवंटित किया गया था, वर्तमान में आपके पास कोई पद ना होने के कारण आवास को रिक्त कर लोक निर्माण विभाग को आधिपत्य सौंपने का सादर अनुरोध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version