मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने अपने आदेश क्रमांक 2342 दिनांक 4 दिसंबर 2020 से श्री सैयद अतीक अली, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर को पारिवारिक कारणों से अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी से भार मुक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी श्री रविंद्र महाजन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमबाड़ा को सौंपी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सैयद अतीक अली को जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है वह एडीपीसी,RMSA, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर का कार्य पूर्व अनुसार संपादित करेंगे।
