पीजी कॉलेज खेल मैदान पर बनेगी इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग, एबीवीपी ने कॉलेज आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पीजी कॉलेज खेल मैदान पर बनेगी इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग, एबीवीपी ने कॉलेज आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर नगर इकाई के द्वारा पीजी कॉलेज की समस्या को लेकर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान को पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भरतपुर विभाग के विभाग संयोजक व पूर्व अध्यक्ष अभिनव सिंह ने बताया कि पीजी कॉलेज जिला का सबसे प्राचीन और बड़ा कॉलेज है जिसमें लगभग 3500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जहाँ कुछ माह पूर्व राजस्थान सरकार ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की है। जिसके लिए पीजी कॉलेज के भूखण्ड में से ही आधा भाग इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आवंटित किया है। जिसके अंतर्गत कॉलेज का प्राचीन आँवला गार्डन (400 पेड़) और पीजी कॉलेज की खेल मैदान (15 बीघा) को समाप्त कर इंजीनियरिंग कॉलेज का हॉस्टल व स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाए जा रहे हैं, विधार्थी परिषद इसका विरोध करती है। हाल ही में पीजी कॉलेज खेल मैदान के लिए यूजीसी के द्वारा 20 लाख रुपए अनुदान लागत से रनिंग ट्रक बनवाया और लगभग 50 लाख रुपये का अनुदान और स्वीकृति किया गया है। पीजी कॉलेज के छात्र जहाँ खेल मैदान से अपने भविष्य की परिकल्पना करते हैं वहीं राज्य सरकार एवं प्रशासन मिलकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं 15 वर्ष पहले NSS के स्वयंसेवकों एवं कॉलेज के छात्रों के द्वारा आंवला गार्डन (400 पेड़) तैयार किया गया था। वहीं अब इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन निर्माण किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है और यह मांग करती है कि जल्द से जल्द सरकार अपना यह निर्माण प्रस्ताव वापस ले और इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए अन्य किसी भूखंड पर निर्माण कार्य प्रारंभ करे अन्यथा विद्यार्थी परिषद कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन, प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार व जिला प्रशासन की होगी। साथ ही नगर मंत्री राहुल त्यागी ने पीजी कॉलेज के सभी पूर्व छात्रों से अपील करते हुए कहा कि इस निर्माण प्रस्ताव के खिलाफ एकजुट होकर सभी पूर्व छात्र इसका विरोध करें, राज्य सरकार एवं प्रशासन को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव की वापसी के लिए अभियान चलाएं।

इस मौके पर भरतपुर विभाग के विभाग संयोजक अभिनव सिंह, धौलपुर नगर मंत्री राहुल त्यागी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरगोविंद बघेला, एसएफएस जिला संयोजक ललित बंसल, एसएफडी सह संयोजक विशाल राजोरिया, धौलपुर नगर उपाध्यक्ष तन्मय अग्रवाल, नगर संयोजक एसएफएस संजय मावई नगर कार्यालय मंत्री हर्षित चौधरी, अमित शर्मा, कृष्णकांत आदि कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version