ग्राम पंचायत पनारा की सरपंच भागवती धुर्वे द्वारा बोरी बंधन से बांधे गये डैम के गेट | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा की सरपंच भागवती धुर्वे द्वारा बोरी बंधन से बांधे गये डैम के गेट | New India Times

डूंगरिया से जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 1 हेटी ढाना में वार्ड वासियों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत पनारा की सरपंच भागवती धुर्वे द्वारा निस्तार हेतु बोरी बंधन से डैम के गेट बांधे गए जिससे वार्ड वासियों और आसपास के रहवासियों को निस्तार हेतु पानी प्राप्त होगा और इस पानी से मवेशियों को भी पीने के लिए पानी प्राप्त होगा। इस कार्य में सचिव स्वरूप मालवीय सहायक सचिव कमलेश सोमकुंवर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। पानी रुक जाने से आने वाले समय में वार्ड वासियों को पानी की समस्या नहीं बन पाएगी। सरपंच के इस कार्य से वार्ड वासी अति प्रसन्न नजर आए। सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने बताया की मेरी प्राथमिकता मेरे पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रथम है जन कल्याण योजनाओं से अगर मेरे पंचायत वासियों को लाभ पहुंचता है तो मैं अग्रसर होकर इन कार्यों को करूंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version