लूट की घटना में साहस दिखाने वाली महिला का एसपी अमित सांघी ने किया सम्मान | New India Times

हिमांशू सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लूट की घटना में साहस दिखाने वाली महिला का एसपी अमित सांघी ने किया सम्मान | New India Times

ग्वालियर के सिंध विहार कॉलोनी में स्थित कपड़ा व्यवसाई विनोद खटवानी के यहाँ लूट करने के इरादे से घर में घुसे बदमाशों से साहस के साथ मुकाबला करने वाली उनकी पत्नी श्रीमती प्रिया खटवानी सहित समाजसेवी राजीव चड्ढा एवं अभिषेक चड्ढा व शिवम शर्मा का कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा सम्मान किया गया तथा लूट के दोषी बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सभी की प्रशंसा की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रीमती प्रिया खटवानी का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर इन्दरगंज थाना प्रभारी, शैलेन्द्र मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव ने लूट की घटना में साहस दिखाने वाली साहसी महिला, श्रीमती खटवानी एवं व्यवसाई राजीव चड्ढा का पुलिस अधीक्षक अमित सांघी जी ने सम्मान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version