कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न, क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के साथ सैकडों कांग्रेसी हुये शामिल | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न, क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के साथ सैकडों कांग्रेसी हुये शामिल | New India Times

भाजपा शासित केन्द्र सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में आन्दोलनरत देशभर के अन्नदाताओं के समर्थन में देवरी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृव्य में तहसील प्रांगण में कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुये ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना प्रारंभ करने के पहले सभी कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रगान गाकर धरना आन्दोलन को आगे बढाया गया व दिल्ली से लेकर देवरी तक किसान आन्दोलन के समर्थन में किसानों की समस्या को लेकर किसानों पर थोपे गये काले कानून के विरोध में देवरी क्षेत्र में आन्दोलन जारी है व यहां के किसानों में भी आक्रोश व्याप्त है।

कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न, क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के साथ सैकडों कांग्रेसी हुये शामिल | New India Times

धरना को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है, जिस प्रकार भाजपा सरकार किसानों के आन्दोलन को लाठी चार्ज व पानी की बौछारो से बंद कराने का कार्य किया जा रहा है वह बड़ा ही निंदनीय कार्य है, किसान अपनी मांगें शांति पूर्वक तरीके से आन्दोलन कर रहे हैं फिर भी इस प्रकार से किसानों के साथ दुर्भाग्यपूर्वक दोष भावना से कार्य कर रही है वो स्पष्ट कर रही है कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं है, मै देवरी क्षेत्र के सभी किसानों से आग्रह करना चाहता हूं कि सभी एकजुटता से दिल्ली में चल रहे किसानों के आन्दोलन को समर्थन देकर अपने हक की लड़ाई में सहयोग करें। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्षा आंचल आठया ब्लाक अध्यक्ष विजय गुरु नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, रंजन बजाज आदि ने संबोधित किया व कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष बाबा राजोरिया, अनवर खान, साबिर खान, भुवनेन्द्र लोधी, मुन्ना सिंघई, त्रिवेन्द्र जाट, दीपक कुर्मी, मोनू भारके, मुकेश सेन, बसंत सरवईया, प्रदीप पटेल, अक्षय यादव, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र गुरु, संजय पस्टारिया, विजय पटेल, संदीप मेहरा, सौरव नामदेव, भरत, रजक, रोहित स्थापक व बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version