मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्थानीय चर्च तिराहा से रामपुरे पानी टंकी तक का सड़क मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है। सड़क में जिधर देखो उधर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। पिछले कई वर्षों से सड़क का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उक्त सड़क जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुंच चुकी है। चूंकि चर्च तिराहे से तामिया तक का सड़क मार्ग स्वीकृत होकर निविदा लगने की स्थिति में पहुंच चुका है इसलिए सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर चलना बहुत ही मुस्किल भरा कार्य लगता है। सड़क की इसी दुर्दशा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जुन्नारदेव विधायक श्री सुनील उइके से मुलाकात कर उक्त सड़क की मरम्मत शीघ्र कराए जाने की मांग की। जिस पर तत्काल ही संज्ञान लेते हुए विधायक श्री उइके ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि नई सड़क बनने में काफी समय लगेगा तब तक इस सड़क पर आवागमन करना मुश्किल है इसलिए किसी भी तरह इस सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ किया जाए। विधायक श्री उइके ने ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए भरोषा दिलाया कि चर्च तिराहे से रामपुरे पानी टंकी तक की सड़क का मरम्मतकार्य शीघ्र ही चालू किया जाएगा।
