एंटी माफिया एवं मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए पांच फैक्ट्रियों पर मारे एक साथ छापे | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एंटी माफिया एवं मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए पांच फैक्ट्रियों पर मारे एक साथ छापे | New India Times

एंटी माफिया एवं मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पाँच फैक्ट्रियों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। कलेक्टर श्री सिंह ने भी मौके पर पहुँचकर इस कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने अखाद्य एवं अमानक पदार्थों की बिक्री कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे गिरवाई नाका स्थित मैसर्स हिमानी शिवानी कैटल फीड्स के संचालक के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश गिरवाई थाना प्रभारी को दिए।

एंटी माफिया एवं मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए पांच फैक्ट्रियों पर मारे एक साथ छापे | New India Times

कलेक्टर ने छापामार कार्रवाई को अंजाम देने वाली सभी टीमों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन फैक्ट्रियों में अनियमिततायें मिली हैं उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नमूनों की जाँच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कराएँ।

एंटी माफिया एवं मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए पांच फैक्ट्रियों पर मारे एक साथ छापे | New India Times

बुधवार को कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर गई टीमों ने गिरवाई नाका स्थित हिमानी शिवानी कैटल फीड्स (तिल फैक्ट्री) पर छापामार कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा विभाग की एक अन्य टीम ने गिरवाई क्षेत्र में ही स्थित ओम साँई गृह उद्योग पर छापामार कार्रवाई की। इस फैक्ट्री में गोवा गुटखा के रैपर में बच्चों के पॉपकॉर्न व नमकीन इत्यादि सामग्री पैक कर बेचने के लिये रखी मिली। यह अनियमितता पाए जाने पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ खाफ सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही जाँच के लिये नमूने भी लिए गए हैं।
इसी तरह खाद्य विभाग के एक अन्य दल ने बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीडीपी एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट प्रा.लि. पर छापामार कार्रवाई की। इस फैक्ट्री से खाद्य विभाग की टीम ने सरसों, तिली, मेज, स्टार्च इत्यादि खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। साथ ही लगभग 5 लाख रूपए कीमत की 4500 किलोग्राम से अधिक तिली एवं 300 किलोग्राम मेज स्टार्च जब्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version