भोपाल के जनता कॉलोनी में नगर निगम का क्वाटर बन चुका है नशेडियों का अड्डा, यहाँ छलकते हैं जाम, आसपास के रहवासी परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के जनता कॉलोनी में नगर निगम का क्वाटर बन चुका है नशेडियों का अड्डा, यहाँ छलकते हैं जाम, आसपास के रहवासी परेशान | New India Times

जहां सरकार एक तरफ कई नई योजनाओं के तहत नए भवनों का निर्माण करा रही है वहीं दूसरी तरफ कई वर्षों से बंद पड़े सरकारी भवनों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

भोपाल के जनता कॉलोनी में नगर निगम का क्वाटर बन चुका है नशेडियों का अड्डा, यहाँ छलकते हैं जाम, आसपास के रहवासी परेशान | New India Times

भोपाल के जनता कॉलोनी में बना नगर निगम का क्वाटर इस वक़्त नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों के यहां पनाह लेेने के चलते कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है रात दस बजते ही शराबियों एवं जुआरियों का जमघटा लगने लगता है। जब आसपास के रहवासी विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली गलौच करते हैं और उनहें जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इन नशेड़ीयों के चलते आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों ने बताया कि कई बार हम लोगों ने डायल 100 वालों को बताया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने NIT के माध्यम से अपनी सुरक्षा की पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version