ऐसे कार्य हों जिनका लोग लंबे समय तक उपयोग करें: गृह मंत्री डाॅ. मिश्र | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

ऐसे कार्य हों जिनका लोग लंबे समय तक उपयोग करें: गृह मंत्री डाॅ. मिश्र | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया स्मार्ट सिटी योजना के तहत दतिया नगर में चल रहे विकास, निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित दतिया स्मार्ट सिटी योजना के कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने बैठक में दतिया स्मार्ट सिटी योजना के तहत् नगर में किए जा रहे कार्यो की बिन्दुवार जानकारी लेते हुए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत् जो भी निर्माण एवं विकास कार्य ऐसे हो जिनका उपयोग नागरिक लंबे समय तक उपयोग कर सकें और बाहर से आने वाले लोग भी दतिया शहर के विकास एवं सैन्दर्यीकरण के संबंध में बेहतर संदेश लेकर जाए। गृहमंत्री ने कहा कि दतिया नगर में स्मार्ट सिटी के अनुरूप ही कार्य हो और शहर भी स्मार्ट सिटी के रूप में सुंदर एवं आकर्षक दिखाई दे। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को स्मार्टनेस के रूप में समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इन कार्यो की उनके द्वारा शीघ्र ही पुनः समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि दतिया में माॅ पीताम्बरा पीठ होने के कारण बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए वाहन पार्किग की किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मल्टी पार्किग पर भी कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नगर को आकर्षक एवं सौन्दर्य बनाये जाने के संबंध में अपने-अपने विचार एवं सुझाव भी दिए। बैठक में सीता सागर, करन सागर के सौन्दर्यीकरण पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मंशा के अनुरूप नगर के सौन्दर्यीकरण, विकास के ऐसे कार्य किए जायेंगे जिससे नगर आकर्षक एवं सुंदर लगे और नागरिकों को बेहतर सुविधायें भी प्राप्त हो सके।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया के अलावा सर्वश्री प्रशांत ढेंगुला, मुकेश यादव, जीतू कमरिया, विनय यादव, मान सिंह कुशवाहा, विजय झण्डा गुरू, आकाश भार्गव, सद्दन ठेकेदार, दीपू सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version