अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने भट्टा मालिकों को भेजा नोटिस | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने भट्टा मालिकों को भेजा नोटिस | New India Times

खनन को लेकर मोहम्मदी तहसील प्रशासन ने सख्त दिखाते हुए भट्टा मालिकों को नोटिस जारी कर तलब किया है। बता दें कि इन दिनों पसगवां कोतवाली क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक गांवों में जेसीबी से भारी मात्रा में खनन रातों रात हो रहा है जिससे कई गांव के लोगों सहित राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के वाहन सड़कों पर फैली मिट्टी में फिसल रहे है और राहगीर घायल हो रहे हैं। यह मिट्टी उड़ के लोगों के लिए खतरा बन रही है । जिससे तंग आकर अलग अलग जगह से मोहम्मदी एसडीएम से लोगों ने शिकायतें की हैं। मामले को संज्ञान में लेकर मोहम्मदी एसडीएम ने कई भट्टा मालिकों को नोटिस जारी कर अभिलेखों सहित तलब किया है। ये खनन भारी मात्रा में अजबापुर में 16 फिट, रसूलपुर, गलरई, महमदपुर नाजीर में लगभग 10 फिट तक सेमराजानीपुर ,सुनौआ, जलालपुर, भौनापुर आदि जगहों में खनन किया गया है जिसकी मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रालियों से बरवर व भौनापुर सहित कई गांवों के भट्टे पर लाई गई है। इस मार्ग पर लोगों को मिट्टी की उड़ रही धूल से गुजरना पड़ रहा है साथ ही रसूलपुर गांवों में जेसीबी से खनन के दौरान शीशम के भारी भरकम पेड़ जड़ से उखाड़ कर पर्यावरण को नष्ट किया गया है।

इस बाबत में जब मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि कई लोगों के फ़ोन आये हैं जिससे सम्बंधित चौकी बरवर पुलिस के द्वारा काम को रुकवा दिया गया है और भट्टे वालों को अभिलेखों के साथ बुलवाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version