गन्ना खेती हेतु प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

गन्ना खेती हेतु प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

गन्ना खेती हेतु यांत्रिकीकरण उन्नत तकनीक नामक विषय पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र मझरा फॉर्म व जिला प्रशिक्षण अधिकारी के सहयोग से प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद,लखनऊ द्वारा प्रायोजित परियोजना ‘फार्म मशीनरी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के अंतर्गत किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे व मध्यम वर्गीय किसानों हेतु कृषि यंत्रों का विकास करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ अश्विनी दत्त पाठक ने की। संस्थान के वैज्ञानिकों डॉ एस एन सिंह, डॉ दिनेश सिंह,डॉ संजीव कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह व डॉक्टर सुखबीर सिंह ने व्याख्यान दिए। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर सुखबीर सिंह ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न ने गन्ना मशीनों की जानकारी दी और तकनीकी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ राजकिशोर जिला प्रशिक्षण अधिकारी व डॉ रामानंद मल्ल उपनिदेशक रेशम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस आयोजन पर उन्नत गन्ना किस्म व गन्ना रोग व समाधान संबंधित गन्ना यांत्रिकीकरण का महत्व आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।डॉक्टर निरंजन लाल कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने भी गन्ना खेती में केंद्र के आने वाले योगदान की जानकारी दी। आयोजन में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया और उन्नत गन्ना खेती संबंधित जानकारी ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version