अलिराजपुर के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलिराजपुर के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत | New India Times

अलिराजपुर के मुस्लिम समाज के दो युवाओं की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों युवक अपनी बाईक से इंदौर से अलीराजपुर आ रहे थे तभी मानपुर घाट पर 12 बजे के लगभग उनकी एक कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में इस्माइल अशरफी और तौसीफ उर्फ कालू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब इसकी खबर नगर के मुस्लिम समाजजनों को मिली तो उनमे शोक छा गया।

अलिराजपुर के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत | New India Times

जानकारी के अनुसार सुभाष मार्ग निवासी इस्माइल अशरफी ओर तौसीफ उर्फ कालू गत गुरुवार को अपने निजी कार्य के लिए इंदौर गए थे, वह शुक्रवार सुबह बाईक से इंदौर से अलीराजपुर के लिए सवार होकर निकले थे। इस दौरान मानपुर घाट में दोपहर को उनकी टक्कर एक स्विफ्ट कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक कालू भाई और उसके पीछे बैठे इस्माइल भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे को लेकर मानपुर के स्थानीय लोगों ने मदद की और घटना की सूचना पुलिस थाने पर दी। मानपुर पुलिस ने तस्दीक कर दोनों मृतको का पता लगाया। इन दोनों की जानकारी मिलने पर मानपुर टीआई ने अलीराजपुर टीआई से सम्पर्क कर घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिजन और मित्रगण मानपुर के लिए रवाना हो गए। बहरहाल दोनों युवकों की दर्दनाक मौत की घटना को लेकर मुस्लिम समाजजनों सहित नगरवासियों में शोक की लहर छा गई है। ज्ञात रहे कि दोनों युवक हमेशा समाजसेवा कार्य के लिए तत्पर रहते थे। दोनों युवाओं के अकास्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, शहर काजी सैयद अफजल मियां, जिकां अध्यक्ष महेश पटेल, पुर्व विधायक नागरसिंह चैहान, नपाध्यक्ष सेना पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पुर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पुर्व पार्षद ओमप्रकाश राठौर सहित मुस्लिम समाजजनों एवं विभिन्न समाज के प्रमुखों ने श्रद्धांजली अर्पित कर गहरा दुःख प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version