यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा संगठन को मजबूत कर समाज के कार्य में अग्रणी रहूंगा पंकज नेकाडी बाबू का पुरा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुर्जर के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री गंगाराम गुर्जर की अनुशंसा पर पंकज गुर्जर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष बनाया। राष्ट्रीय महामंत्री गंगाराम गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज के युवा नेता पंकज गुर्जर नेकाड़ी हमेशा समाज सेवा व समाज के उत्थान के कार्य में अग्रणी रहते हैं इसी कारण इनको अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, संगठन के उच्च पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास है कि पंकज गुर्जर नेकाडी संगठन को मजबूत करेंगे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर नेकाडी ने कहा कि मैं धौलपुर जिले के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश करूंगा तथा संगठन के समस्त उद्देश्यों को अग्रसारित करूंगा और संगठन की धौलपुर जिले में कुछ ही दिनों में मजबूत कार्यकारिणी बनाकर सामाजिक कार्यों का निर्वहन करुंगा तथा समाज के उत्थान के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहूंगा व इस पद की गरिमा बनाए रखने हेतु हमेशा निष्ठा व पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संगठन व समाज के हितार्थ कार्य करता रहूंगा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बहुत बहुत शुभकामनाये आपको भगवान देवनारायण का आशिरवाद आप पर सदा बना रहे