नामांकन के अंतिम दिन गंगापुर सिटी में 358 और सवाईमाधोपुर में 281 नामांकन पत्र हुए दाखिल | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

नामांकन के अंतिम दिन गंगापुर सिटी में 358 और सवाईमाधोपुर में 281 नामांकन पत्र हुए दाखिल | New India Times

नगरपरिषद वार्ड पार्षद चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को गंगापुर सिटी में 358 तथा सवाई माधोपुर में 281 नामांकन पत्र जमा किये गये। सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्डो के लिए प्रथम दिवस से अब तक कुल 439 तथा गंगापुर के लिए कुल 892 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
उल्लेखनीय है कि जिले की दोनों नगरपरिषदों में 60-60 वार्ड हैं। वार्ड पार्षद के लिये मतदान 11 दिसम्बर को ईवीएम से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 1 दिसम्बर को सुबह साढे 10 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 3 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 4 दिसम्बर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 11 दिसम्बर को होने वाले मतदान की गणना 13 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से होगी। नगरपरिषद वार्ड पार्षद चुनाव के लिये अधिकतम खर्च सीमा ढेड लाख रूपये निर्धारित की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version