श्री पी नरहरि ने की खाद वितरण एवं धान उपार्जन की समीक्षा | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

श्री पी नरहरि ने की खाद वितरण एवं धान उपार्जन की समीक्षा | New India Times

तकनीकी शिक्षा आयुक्त श्री पी नरहरि ने दतिया जिले के भ्रमण के दौरान गुरूवार को जिले में किसानों को रबी सीज़न हेतु प्रदाय किए जाने वाले खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर धान उपार्जन की भी जानकारी ली।
आयुक्त श्री नरहरि ने समीक्षा करते हुए कहा कि शासन ने यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसानों को रबी सीज़न हेतु यूरिया की किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र एवं सही किसान को ही खाद मिले, खाद की कालाबाजरी न हो। श्री नरहरि ने धान उपार्जन की भी समीक्षा करते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को समूचित सुविधा मिले और कोविड-19 की गाइड लाइन का भी पालन हो।

बैठक में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने बताया कि जिले में प्रति हेक्टेयर किसान को चार बोरी यूरिया रबी सीज़न हेतु प्रदाय किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में धान उपार्जन के तहत जिले के किसानों से धान खरीदी हो इसके लिए जिले की सीमा पर वैरियर लगाकर अधिकारियों के दल गठित कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहर से आने वाली धान को जप्त कर वाहनों के राजसात की भी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने बातया कि अभी तक 11 हजार 800 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों के लिए 28 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर सहित मार्केटिंग, कृषि, मंडी आदि के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article