जुन्नारदेव न्यायालय और अंबेडकर चौक पर मनाया गया संविधान दिवस | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव न्यायालय और अंबेडकर चौक पर मनाया गया संविधान दिवस | New India Times

26 नवंबर संविधान दिवस पर न्यायालय भवन में प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली व माननीय सदस्य सचिव महोदय, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बी.एस. भदौरिया के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जुन्नारदेव भवन के प्रांगण में 26 नंवबर 2020 को संविधान दिवस के पर प्रस्तावना वाचन किया गया तथा शपथ ली गई। जिसमें न्यायाधीश श्रीमती सोमप्रभा चैहान, अपर जिला न्यायाधीश जुन्नारदेव व सुश्री सुधा पाण्डेय, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग – 2 जुन्नारदेव तथा अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द राव, सचिव श्री सलीमुद्दीन खान तथा समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संविधान दिवस के दिन बाबा साहब अंबेडकर को याद किया गया। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक रामनाथ उबनारे, अध्यक्ष उमेश अतुलकर, उपाध्यक्ष आर एन तेलंग, सचिव जितेंद्र मोहरे, सहायक सचिव गौतम भरकर, अतुल वाईकर, कृष्णकांत चौरसिया, राजू मांडवी उपस्थित थे। इस दौरान बाबा साहब अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाए गए और बाबा साहब को फूल माला अर्पित कर शपथ ली गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version