जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा शुक्रवार को भोपाल में मास्क बैंक का किया जाएगा शुभारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा शुक्रवार को भोपाल में मास्क बैंक का किया जाएगा शुभारंभ | New India Times

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा लगातार भोपाल शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने NIT संवाददाता से बात करते हुए कहा कि जमीअत की टीम द्वारा अब तक पंद्रह हज़ार मास्क निःशुल्क वितरण किए जा चुके हैं और अब शहर में नो मास्क- नो एंट्री और नो मास्क – नो सर्विस की सख्ती से पालन को लेकर जमीअत उलमा एवं जमीअत यूथ क्लब द्वारा जन सहयोग के लिये जमीअत की टीम कोरोना संक्रमण से जागरूकता के लिए आम जन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वहीं प्रत्येक वर्ग तक मास्क पहुंचाने के उद्देश्य से जमीअत की टीम ने पहला मास्क बैंक स्थापित करने का निश्चय किया है जो भोपाल में मोती मस्ज़िद के सामने इब्राहिम पुरा रोड पर जमीअत की ओर से स्थापित किया जाएगा। जिस का शुभारंभ शुक्रवार को महा सचिव जमीअत उलमा मध्यप्रदेश मोहम्मद कलीम एडवोकेट द्वारा किया जायेगा। एमरजेंसी में मास्क भूल आने पर लोग निःशुल्क मास्क प्राप्त कर सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version