शादियों में कोरोना का खौफ, निजात के लिए बारातियों को फोर लेयर सुरक्षा | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, जयपुर (राजस्थान), NIT:

शादियों में कोरोना का खौफ, निजात के लिए बारातियों को फोर लेयर सुरक्षा | New India Times

राजधानी में कोरोना संक्रमण के बीच आज से शादी की शहनाइयां गूंजने लगी हैं। शादियों में खुशियों के साथ कोरोना का खौफ भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी खौफ से मुक्ति की कवायद भी शुरू हो गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर के कई मैरिज गार्डन में फोर लेयर सुरक्षा व्यवस्था मेहमानों को मुहैया करवाई जा रही है। मंगलवार को कई मैरिज गार्डन में महिला संगीत के कार्यक्रम हुए। इस दौरान मेहमानोंं का कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा गया।
जानकारी के अनुसार दुर्गापुरा स्थित मैरिज गार्डन में तो फोर लेयर कोरोना सिक्योरिटी सिस्टम देखने को मिला। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उसके बाद ही गार्डन में प्रवेश दिया गया। सभी ने हाथ धोए साथ ही सैनिटाइजिंग मशीन से हाथ को सैनिटाइज किया गया। मैरिज गार्डन संचालक के अनुसार स्प्रे मशीन से नियमित रूप से गार्डन के खुले हिस्से को सैनेटाइज किया गया।

एक गार्डन में दो से तीन शादियां

शहर में कई मैरिज गार्डन एक हजार से अधिक लोगों की क्षमता के हैं। कोरोना काल में सीमित संख्या में मेहमानों की अनुमति देखते हुए कुछ संचालकों ने ऐसे गार्डन को दो से तीन हिस्सों में बांटकर बुकिंग कर रहे हैं। इसके लिए अलग से प्रवेश और निकास द्वार भी बनाए गए हैं। राजस्थान टैंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले गार्डन को सैनेटाइज करवाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version