कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ,सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट | New India Times

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने पुलिस, प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों, मैरिज गार्डन संचालकों, व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संक्रमण का ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाव रोकने के लिए उन्होंने सीईओ, सभी विकास अधिकारियों और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की भी बैठक ली। शादी समारोह में अतिथियों को किश्तों में बुलाकर खुद को या प्रशासन को धोखा देने का प्रयास नहीं करें। एक समारोह में कुल 100 व्यक्ति से ज्यादा किसी भी हालत में शामिल नहीं हों। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

समझाइश बहुत कर ली, अब सख्ती होगी

बैठक में जिला कलेक्टर पहाडिय़ा व एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि मास्क लगाने की हाथ जोड़कर समझाइश कर ली व नि:शुल्क मास्क भी बांटे जा रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को अभी कोरोना की भयावहता का अन्दाजा नहीं है। ऐसे लोगों को खुद के जीवन के साथ ही दूसरों के जीवन से खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इनके खिलाफ चालान के साथ ही महामारी रोकथाम अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।

कंडक्टर होगा जिम्मेदार

जिला कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी और रोडवेज डिपो प्रबंधक को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चालक, कंडक्टर और सवारी किसी भी हालत में बिना मास्क नहीं हों। बिना मास्क सवारी को वाहन में बैठाने पर कंडक्टर से भी जुर्माना वसूला जाएगा। किसी भी सरकारी या निजी कार्यालय में कोई भी कार्मिक या आगंतुक बिना मास्क मिला तो उस व्यक्ति के साथ ही कार्यालय प्रभारी से भी जुर्माना वसूला जाएगा। गमछा, रूमाल या मफलर लगाने के नुकसान समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version