जमीयत उलेमा-ए-हिंद मध्य प्रदेश ने वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद सैयद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीयत उलेमा-ए-हिंद मध्य प्रदेश ने वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद सैयद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि | New India Times

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एव जमीअत उलेमा-ए-हिंद की कार्य समिति के सदस्य श्री शकील अहमद सैयद के निधन पर जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद हारून ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत के महान हस्तियों में से एक थे जिनका जाना न केवल जमीयत उलेमा के लिए एक नुकसान है, बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। शकील अहमद का भोपाल शहर से भी गहरा नाता था। वह शहर के दामाद भी थे और उनका जीवन राष्ट्र एवं क़ौम समाज के लिए समर्पित था। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के वकील होने के नाते उनकी सेवाओं को जमीयत उलेमा के मंच से भी नहीं भुलाया जा सकता। हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह उनकी मगफिरत फ़रमाए और परिवार को शोक संतप्त को धैर्य प्रदान करे। जमीयत उलेमा-ए-हिंद, मध्य प्रदेश ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version