पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वीडियो में अश्लीलता करने वालों पर दर्ज कराया मुकदमा | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वीडियो में अश्लीलता करने वालों पर दर्ज कराया मुकदमा | New India Times

भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने अश्लीलता भरी गाली गलौच का वीडियो बनाने वालों के खिलाफ आंतरी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री इमरती देवी के पास एक वीडियो पहुंचा जिमसें आंतरी थाना के कल्याणी गांव में रहने वाले तीन युवक भाजपा नेत्री के खिलाफ गाली गलौच और अश्लीलता शब्द कह रहे हैं। वीडियो की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मामले की शिकायत आंतरी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद कल्याणी गांव के रहने वाले मुकेश जाटव, गयाप्रसाद परसेड़िया व चंदन परसेड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों में से एक आरोपी मुकेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में लिप्त दो आरोपी अब भी फरार चल रहे है।

भाजपा नेत्री इमरती देवी की शिकायत पर कल्याणी गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा: थाना प्रभारी आतरी, अमित शर्मा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version