तेज़ रफ़्तार आटो अनियंत्रित हो कर पलटी, ड्राइवर की मौत अन्य पांच घायल, तीन की हालत गंभीर | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तेज़ रफ़्तार आटो अनियंत्रित हो कर पलटी, ड्राइवर की मौत अन्य पांच घायल, तीन की हालत गंभीर | New India Times

तीन पहिया आटो चालक शहजाद अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी भाजीपानी बडकुही से सारणी की ओर अपने आटो क्र. एमपी 28 आर 2628 से निकल कर सवारी भरता हुआ सारणी की ओर जा रहा था, दमुआ से 7-8 कि.मी. झिरीघाट में ऑटो अनियंत्रक होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दुर्घटना इतनी भयावह हुई कि ऑटो के प्रखचे उड़ गए और ड्राइवर शहजाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, अन्य पांच सवारी में तीन गंभीर घायलों को दमुआ शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और दो घायलों का उपचार दमुआ अस्पताल में किया गया जिन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं थी। थाना दमुआ में मामला पंजीबद्ध कर मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।

थाना दमुआ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के अलावा घायलों में कस्तूरी बाई उम्र 62 वर्ष निवासी घोड़ावाडी खुर्द, अमिताभ उम्र 42 वर्ष निवासी बड़कुही, दिनेश 35 वर्ष मडकाढाना मनीषा 31 वर्ष निवासी मडकाढाना, बबीता सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी बैतूल शामिल हैं। जिरीघाट में आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं और यहां कई लोग एक्सीडेंट में मर जाते हैं, इस डेथ स्पॉट को शासन प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए, भविष्य में कोई और काल के गाल में ना समाने पाए इसके लिए उपाय शीघ्र करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version