लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुदुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

थांदला सब्जी मंडी में लुटेरे बैग छीन कर ले गए थे और अगले दिन चिकल्या फाटा पर कपड़ा व्यापारी के साथ लूट की वारदात, उसके अगले दिन बंधन बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
दिनांक 22-11-20 को पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग बाईपास पर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों में से 5 को पकड़ने में कामयाब हो गई लेकिन एक आरोपी कमलेश पिता नाना परमार निवासी भागने में सफल हो गया। सभी आरोपियों को पिआर पर लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उनके द्वारा लूट, चोरी, नकदजनी की वारदात कबूल किया और आरोपियों ने कबूल किया कि वे रूंडीपाड़ा पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर की सफेद मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड, एक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक गोफन, फालिया, धारदार छुरा, एक सरिया एवं 76 हजार रूपए बैग आदि बरामद किए।

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है:

गोरू पिता तेरु गुंडिया गांव चोरा मांडली, दीवान पिता तोलिया वसुनिया गांव उमरादरा, रंजीत पिता छेतु निनामा बड़वारा कटवारा, सिलू उर्फ चीलू पिता छेतू निनामा पिटोल, बाबू पिता रालू डामोर चेनपुरा। इन तीनों घटनाओं में शामिल दो आरोपि अभी भी फरार हैं। कमलेश पिता नाना परमार गांव कोद, अनसिंह पिता मनजी कामलिया गांव खड़कोई पुलिस से अभी भी फरार हैं। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में मालूम हुआ कि इन आरोपियों ने पड़ोसी राज्य गुजरात एवं राजस्थान में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

इस लूट का पर्दाफाश करने वाले जांबाज

एस.डी.ओ.पी गवली साहब, थाना प्रभारी नरेश निनामा, शोभाराम चौहान, सुनीता चौहान, लक्ष्मण सिंह, मदन मोहन, राजेंद्र प्रआर, रमेश निनामा, रवि, शैलेंद्र, अशोक, सुनील, महेश, सूर्यकांत, विजय, नाहरसिंह, बलिराम, अक्षय, अर्जुन, अनिल, पहाड़सिंह, प्रकाश, महेंद्र नायक, रतन, चंद्रभान, योगेश, भैरू सिंह, आशीष,विजय एवं मंगलेश पाटीदार, महेश प्रजापति, संदीप बघेल का सराहनीय योगदान रहा । इनकी सफलताओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इन्हें ₹32500 का इनाम देने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version