कोरोना से लड़ाई के लिए सभी अस्पताल रहें तैयार: कलेक्टर अविनाश लवानिया | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना से लड़ाई के लिए सभी अस्पताल रहें तैयार: कलेक्टर अविनाश लवानिया | New India Times

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में भोपाल के सभी शासकीय, अशासकीय अस्पतालों के अधीक्षकों एवं अस्पताल संचालकों के साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के इलाज के लिए तैयारियों की समीक्षा की। कोरोना संक्रमण की गति को देखते हुए सभी अस्पताल आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटीलेटर को आवश्यक रूप से कोविड के लिए तैयार रखें।

बैठक में सभी डॉक्टर्स एवं अधीक्षक ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपनाए जाने वाले उचित उपाय एवं प्रशासन के सहयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी डॉक्टर्स ने सामूहिक रूप से भोपाल शहरवासियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जिला-प्रशासन इस मुहिम का प्रचार-प्रसार करें एवं मास्क न लगाने वालों पर चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही करें।

कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी डॉक्टर्स एवं अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एवं स्वास्थ्य सेवाएं ऑक्सीजन बेड, कोविड डेडिकेटेड वार्ड में वृद्धि की जाए। होम आइसोलेशन के मरीजों की भी सतत निगरानी की जाए। सैम्पलिंग की दर को बढ़ाया जाए और अस्पतालों में आने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों का स्क्रीनिंग के बाद सैंपल भी अनिवार्यता कराई जाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version