मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घुला संप्रदायिक्ता का जहर, दो समुदाय के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घुला संप्रदायिक्ता का जहर, दो समुदाय के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस में चार दिन से चल रहा धर्मस्थल विवाद मंगलवार रात को उग्र हो गया। पीरगेट चौराहे पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर आ गए इसके बाद दोनों तरफ से जम कर पथराव हुआ। डायल 100 सहित अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए और आंसू गैस के गोले भी छोडे। देर रात तक कलेक्टर, डीआईजी पीरगेट पर डटे रहे। रात 12 बजे रैपिड एक्शन फोर्स के पहुंचने के बाद हालात काबू में आए। ​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घुला संप्रदायिक्ता का जहर, दो समुदाय के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी | New India Timesमंगलवार रात लगभग 8:30 बजे हालात उस वक़्त बिगड़ गये , जब पीरगेट चौराहे पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां दोनों पक्षों के हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गये।रात्रि लगभग 12 बजे कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि 12 वाहनों में आग लगाई गई है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version