यातायात पुलिस व संस्था कुंजल वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मास्क वितरित कर आमजन को किया गया जागरूक | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

यातायात पुलिस व संस्था कुंजल वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मास्क वितरित कर आमजन को किया गया जागरूक | New India Times

भोपाल शहर में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर के आम नागरिकों से लगातार यह अपील की जा रही है कि जब भी घर से निकलें माॅस्क जरूर लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें।
इसी उद्देश्य को लेकर के आज पुराने शहर भोपाल में यातायात पुलिस व एनजीओ “संस्था कुंजल वेलफेयर सोसाइटी” के संयुक्त तत्वाधान में अल्पना टॉकीज चौराहा, नादरा बस स्टैंड चौराहा, भोपाल टॉकीज चौराहा, सिंधी कॉलोनी आदि पुराने शहर के मुख्य मुख्य चौराहों पर आम नागरिकों से लगातार मास्क पहनने की अपील की गई और जो बिना माॅस्क के पाए गए उन्हें निःशुल्क माॅस्क वितरण कर मौके पर लगवाया गया।

यातायात पुलिस व संस्था कुंजल वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मास्क वितरित कर आमजन को किया गया जागरूक | New India Times

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संदीप दीक्षित के निर्देशन में डीएसपी ट्रैफिक जोन 2 श्री मनोज खत्री के नेतृत्व में कुंजल वेल्फेयर सोसायटी (एनजीओ संस्था) की डायरेक्टर श्रीमती प्रभा गौर और यातायात पुलिस की टीम के द्वारा यह आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा रोशनपुरा चौराहे व अन्य स्थानों पर आमजन को जागरूक कर मास्क बांटे गए एवं शासन के दिशा निर्देश का पालन करने हेतु समझाइश भी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version