अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आज शाम ऑटो और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 5:30 बजे ऑटो स्कूल से छात्राओं और अन्य लोगों को लेकर राजगढ़ से हिरण खेडी गाँव की और जा रहा था । कालीपीठ से राजगढ़ की तरफ़ आ रही साइँ कृपा ट्रेवल्स की तेज़ रफतार बस क्रमांक MP09 FA 2067ऑटो पर चढ़ गयी, जिस से मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई जब कि 20 से अधिक लोग घायल हो गये हैं ।सूत्रों के अनुसार बस बिना परमिट के ही चल रही थी।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 25-25 हज़ार देने की घोषणा की है।
