पार्षद साबिर फिटवेल के बड़े भाई अब्दुल गनी शेख़ का हुआ निधन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पार्षद साबिर फिटवेल के बड़े भाई अब्दुल गनी शेख़ का हुआ निधन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के बिजली विभाग में लेखापाल से सेवा निर्वत होकर हर किसी के सुख दुख में हमेशा काम आने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अब्दुल गनी शेख जो झाबुआ पार्षद साबिर फिटवेल के बड़े भाई थे का बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में इलाज के दौरान 64 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल से धार और झाबुआ में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपने जीवन काल में उन्होंने शासकीय सेवा में रहते हुए भी जरूरतमंदों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे गुलमोहर कॉलोनी धार में विगत 25 वर्षों से निवासरत थे। विगत 2 वर्षों से शुगर व किडनी रोग से पीड़ित थे, 21 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस अपने निवास पर ली उनके जनाजे की नमाज गुलमोहर कॉलोनी धार में मुफ्ती आजम द्वारा पढ़ाई गई। झाबुआ बावड़ी मस्जिद परिसर झाबुआ में भी उनकी जनाजे की नमाज मौलाना जावेद उनके पुत्र द्वारा पढ़ाई गई। वहीं से उनका जनाजा निकाला गया और झाबुआ के कब्रिस्तान में सुप्रदे खाक किया गया।
हाजी मौलाना बशीर सहाब द्वारा मगफिरत की दुआ कराई गई।

उनके इंतकाल पर क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग उपाध्यक्ष रफीक शेख, हज कमेटी के जिला अध्यक्ष हाजी अलीमुद्दीन सैयद, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, मौलाना रिजवान, इमरान शेख, डॉक्टर शोएब शेख, शमी शेख, मंगेश पांडेय, शांतिलाल काठी, मनोज जैन, गफ्फार शेख, भम्यू मैकेनिक चौध,री सैयद रियाज आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version