दबंग ने पिस्टल लहराते हुए परिवार पर किया जानलेवा हमला, कई घायल | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

दबंग ने पिस्टल लहराते हुए परिवार पर किया जानलेवा हमला, कई घायल | New India Times

दबंगों ने मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित अमरेश कुमार पुत्र रामजीत जायसवाल ग्राम व पोस्ट कटरिया सम्मनपुर ने थाने पर तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दबंग ने पिस्टल लहराते हुए परिवार पर किया जानलेवा हमला, कई घायल | New India Times

पीड़ित ने बताया कि वह अपने माता-पिता व अन्य लोगों के साथ 22/ नवंबर/2020 को समय लगभग 10:00 बजे अपने घर पर मकान का निर्माण कार्य करा रहा था, सभी परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे कि उसी समय गांव के राजमणि पुत्र संतू गौड़, सोनू पुत्र संतू व सचिन पुत्र राजमणि, कोमल पुत्र राजमणि अपने घर पर ही महिलाओं के साथ साथ लाठी डंडा और फरसा लेकर कार्यस्थल पर पहुंचकर मारने पीटने लगे, घर के लोग अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाते हुए वहां से भागने लगे कि उसी समय राजमणि व सचिन ने पीड़ित के पिता के ऊपर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया और सचिन ने घटनास्थल पर तमंचा लहराते हुए अमरीश कुमार के परिवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया लेकिन हल्ला गुहार पर जब और लोगों को वहां पहुंचते देखा तो वह पीड़ित की मां और बहन के ऊपर जानलेवा हमले करने की नियत से ऊपर टूट पड़ा। प्रार्थी के पिता को और अन्य सदस्यों को काफी गंभीर चोटे आई हैं। प्रार्थी अपने पिता को लोगों का सहारा लेकर बाइक से जिला अस्पताल ले आया है जहां उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पीड़ित ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए संबंधित थाना से न्याय की गुहार लगाई और दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले राजमणि के भाई को पुलिस थाने लेकर आई थी मगर फिर छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ घायल रामजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है, दिमाग की नस कटने की बात सामने आई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version