श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में 30 नंबर तक निकाली जाएगी प्रभात फेरी | New India Times

संदीप शुक्ला/गिर्राज शर्मा, ग्वालियर (मप्र), NIT:

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में 30 नंबर तक निकाली जाएगी प्रभात फेरी | New India Times

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में प्रभात फेरी निकली जा रही है। प्रभात फेरी में निशान साहिब की अगुवाही में इलाके की सिख संगत को साथ लेकर हर साल की तरह गुरुद्वारा सिरोही रोड़ से सुबह 4 बजे संत बाबा गुरमेज सिंह जी प्रभात फेरी निकालते हैं साथ ही संगत को संत बाबा गुरमेज सिंह द्वारा गुरु नानकदेव जी का इतिहास बताकर गुरु चरणों में जोड़ते हैं। आज की प्रभात फेरी चीनोर रोड स्थित जीएम गार्डन के पास गई जहां अखण्ड पाठ साहिब का भोग के उपरांत सत्संग किया गया। इस दौरान जोहल परिवार द्वारा अटूट लंगर की सेवा भी की गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी और सत्संग के साथ साथ लंगर प्रसादी का भी आनंद लिया। बाबा गुरमेज सिंह जी द्वारा बताया गया कि प्रभात फेरी 30 नवम्बर तक निकाली जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version