गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
जीटी रोड़ पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत होईगई है। भोगांव क्षेत्र में छाछा के निकट तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे मौसेरे भाईयों को कुचल दिया जबकि दूसरी घटना में विछवां क्षेत्र में फर्दपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की जान चली गई। सूचना पर पहुंची थाना भोगांव और विछवां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कंटेनर और ट्रक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जाता है कि थाना भांगांव क्षेत्र के ग्राम छाछा निवासी 18 वर्षीय शिवम पुत्र राजेन्द्र सिंह अपने मौसेर भाई 20 वर्षीय पंकज पुत्र श्यामबाबू निवासी कमलपुर थाना छिवरामऊ जिला कन्नौज के साथ सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे वाइक पर सवार होकर किसी कार्य से कस्बा भोगांव जा रहे थे। जीटी रोड़ स्थिति पॉलीटैक्निक स्कूल के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने वाइक सवारों को कुचल दिया। परिणाम स्वरूप शिवम और पंकज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुच गये। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दूसरी घटना थाना विछवां क्षेत्र के जीटी रोड़ स्थिति फर्दपुर के पास घटी। बेवर में अपनी नानी की घर से लौट रही 16 वर्षीय अंजली पुत्री नेमसिंह निवासी पीतापुर थाना सकीट जिला एटा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि मृतका की चाची मिथलेश पत्नी महेन्द्र सिंह घायल हो गई। घायल महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। विछवां पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
