एबीवीपी बसई नवाब की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और छात्रों में जागरूकता को लेकर हुई चर्चा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

एबीवीपी बसई नवाब की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और छात्रों में जागरूकता को लेकर हुई चर्चा | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बसई नवाब नगर इकाई की बैठक का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। इस बैठक में सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिला संयोजक दिनेश गुर्जर का प्रवास रहा। यह बैठक नगर मंत्री जतिन व्यास और जिला संयोजक दिनेश गुर्जर के नेतृत्व संपन्न हुई। साथ ही जतिन व्यास ने कहा कोरोना काल के चलते छात्रों की विद्यालयों में जाकर सदस्यता नहीं हो पाई है इसलिए सभी छात्रों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई गई है और हमें एबीवीपी की विचारधारा रखने वाले अपने सभी साथियों से ऑनलाइन सदस्यता करवानी है। और दिनेश गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए और विद्यार्थी परिषद में छात्र हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर सूर्य प्रताप शर्मा, सौरव त्यागी, चंद्रभान, गगन, विजय गोस्वामी, आकाश भारती, अजय गोस्वामी लाल सिंह, राजकुमार, भारत, चंद्रभान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version