संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

निगम आयुक्त सड़कों पर निकले और कार्य में अनियमितता पाने पर तुरन्त दरोगा पर दंडात्मक कार्यवाही की।
निरीक्षण के दौरान सुभाषपुरी घासमण्डी में गन्दगी का ढ़ेर लगा मिला। मौके पर तत्काल सफाई कराई गई, जेटिंग मशीन से शौचालय साफ कराये गये उसके बाद गली मोहल्लों में घूम कर आवश्यक सफाई के निर्देश दिये।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान वार्ड 10 के डब्लूएचओ विजय पवार द्वारा लापरवाही बरती गई, न सफाई थी न ही मौके पर मिले इस पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये उपायुक्त स्वास्थ्य को डब्लूएचओ को तत्काल हटाने के निर्देश दिये गये।
घर के बाहर सड़क पर मलवा, जुर्माना
सुभाषपुरी में रोड पर मकान का मलवा डले होने पर आयुक्त द्वारा तत्काल 10 हजार रुपये का जुर्माना करने का निर्देश मदाखलत अधिकारी महेंद्र शर्मा को दिये गये जिस पर मदाखलत अधिकारी द्वारा तत्काल 10 हजार वसूल किये गये।
