आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांवों में लगे शिविर: भोपाल जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांवों में लगे शिविर: भोपाल जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान | New India Times

आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए भोपाल जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोक सेवा केन्द्रों एवं सीएससी को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत संबल योजना, खाद्य पर्ची धारक, एसईसीसी डाटा अंतर्गत पात्र परिवार आयुष्मान योजना के अंतर्गत सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने बताया कि जिले में अभी लगभग 5 लाख आयुष्मान कार्ड ही बने हैं। सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के लिए शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। प्रत्येक चिन्हित परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेज जैसे परिवार की समग्र आईडी, राष्ट्रीय खाद्य पर्ची, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं निर्धारित नियमानुसार शुल्क रुपए 30 के साथ शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

शिविर के संबंध में समस्त जानकारी bhopal.nic.in पर अपलोड है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड लोक सेवा केंद्र, कलेक्टर कार्यालय के समीप, लोक सेवा केंद्र थाना कोलार के पास, लोक सेवा केंद्र टीटी नगर 12 दफ्तर जवाहर चौक एवं लोक अदालत सेवा केंद्र बैरसिया अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बैरसिया, वार्ड स्तर पर वार्ड कार्यालय एवं पंचायत स्तर पर सर्व सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर भी 30 रूपये के शुल्क के साथ बनवा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version