अधिवक्ता एम.एस सोनारे से गाली गलौज व अभद्रता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर की गईं कार्रवाई की मांग | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधिवक्ता एम.एस सोनारे से गाली गलौज व अभद्रता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर की गईं कार्रवाई की मांग | New India Times

तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर अवधेश कैथवास एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गजानंद द्वारा अधिवक्ता एम.एस सोनारे से गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार कियागया जिसकी शिकायत एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता संघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि तहसीलदार के लीडर अवधेश कैथवास एवं गजानंद के द्वारा अधिवक्ता से अभद्र अपमानजनक व्यवहार सार्वजनिक रूप से करते हुए गाली गलौज की गई जिससे अधिवक्ता संघ में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता संघ उपरोक्त घटना से अति अपमानित महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अवधेश कैथवास परासिया तहसील में सेक्स चल राइटर के पद पर सदस्य था जिसका राजनीतिक संरक्षण के कारण जुन्नारदेव में पदोन्नत होकर एलडीसी क्लर्क के रूप में कार्य कर रहा है इनकी पदस्थापना से लेकर आज तक कोटवार पटवारी ग्रामीण कृषक किसान गरीब आदिवासी समाज के साथ आए दिन कैथवास के द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। श्री कैथवास तहसील कार्यालय में खुले रुप से धूम्रपान करते हैं जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की गई। इस शिकायत के बाद आज तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं किया जाना जन चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का ज्ञापन अधिवक्ता संघ द्वारा सौंपा गया है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, सचिव सलीमुद्दीन, अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, अभिषेक, राजेश, संतोष, युसूफ, तबरेज, पवार सहित अनेकों अधिवक्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version