जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने बालक उत्कृष्ट का किया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दूस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने बालक उत्कृष्ट का किया निरीक्षण | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला कलेक्टर रोहित सिंह ने बुधवार को विकास खंड थांदला का दौरा किया। सर्वप्रथम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला पहुंचे वहां पर प्रारंभ हुए 15 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण 18 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है जो 3 दिसंबर तक चलेगा। कराटे प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान कलेक्टर रोहित सिंह ने प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनरों व विद्यार्थियों से भी चर्चा की
तथा विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया और प्रशिक्षण को देखकर कलेक्टर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्वरूप नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कराटे प्रशिक्षण में कुल 75 प्रतिभागी शामिल हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल भवन की रंगाई पुताई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने संस्था के नवागत प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार धानक द्वारा विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बनी रहे इस उद्देश्य से बनवाई गई माध्यमिक व प्राथमिक शाला की बोलती दीवार को भी देखा तथा उसकी सराहना की।
अपने नवाचार के बारे में प्रभारी प्राचार्य धानक ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने आधार नंबर, परिजन के मोबाइल नंबर, समग्र आईडी नंबर, बैंक खाता नंबर जैसी प्रमुख जरूरी जानकारियों को याद करवा दिया गया है, कलेक्टर श्री सिंह ने उक्त नवाचार में रूचि लेते हुए निर्देशित किया है कि जिले की सभी शासकीय संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिए भी उक्त पहल की जाए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह के साथ आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, व मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी जुवान सिंह बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरसी हालु, विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्वरूप नारायण श्रीवास्तव, खंड स्त्रोत समन्वयक अंतरसिंह रावत, बालक उत्कृष्ट प्राचार्य संजय कुमार धानक तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक नितिन डामर तथा भोपाल से प्रशिक्षण देने आए कराते प्रशिक्षक रोहित बर्मन, पीटीआई जगत शर्मा, कालूसिंह भूरिया, तरूणराव भट्ट, राकेश भूरिया, कुलदीपसिंह झाला, विश्वास शर्मा, जगदीश वसुनिया, कु. ज्योति भदाले, उदयसिंह गरवाल, सुखराम मुणिया व समस्त स्टॉप उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version