ग्वालियर निकाय चुनाव में 20 प्रत्याशी उतारेगी हिंदू महासभा | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर निकाय चुनाव में 20 प्रत्याशी उतारेगी हिंदू महासभा | New India Times

अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर में होने वाले आगामी निकाय चुनाव में अपने 20 प्रत्याशी उतारेगी। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज का कहना है कि ग्वालियर में आगामी नगर निगम के चुनाव में 20 प्रत्याशियों को उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए ग्वालियर में चुनाव संचालन समिति को गठित कर दिया गया है। समिति में रामबाबू सेन, विनोद जोशी, लालजी शर्मा, हरीदास अग्रवाल, जयकिशन पमनानी, मोहन सिंह बघेले, बाबूलाल चौरसिया सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

प्रत्याशी नहीं होंगे चुनाव समिति के सदस्य

प्रत्याशियों के आवेदन हिंदू महासभा कार्यालय दौलतगज, लश्कर ग्वालियर में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जमा किए जाएंगे। हिंदू महासभा अपने प्रत्याशियों की घोषणा दिसंबर माह में हिंदू महासभा के संभागीय सम्मेलन में करेगी। चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक 23 नवंबर को हिंदू महासभा कार्यालय, दौलतगज में आयोजित की जाएगी। चुनाव समिति सदस्यों में से कोई भी निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version