अंतिम दस्तारबंदी पाने वाले सलीम हुन्ना पहलवान का हुआ निधन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतिम दस्तारबंदी पाने वाले सलीम हुन्ना पहलवान का हुआ निधन | New India Times

शासकीय शिक्षक, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अकरम बागवान एवं पार्षद मोहम्मद आरिफ बागबान के बड़े भाई सलीम हुन्ना पहलवान (65) का हृदयाघात के कारण 15 नवंबर 2020 को इंदौर के एक निजी अस्पताल में अकस्मात निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को इंदौर से बुरहानपुर लाया गया और 16 नवंबर 2020 सोमवार को प्रातः 9:00 उनका जनाजा उनके पैतृक निवास दाउद पुरा, पत्थर बिल्डिंग के पास, बुरहानपुर से उठाया गया और चुप शाह के सामने स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे में विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक हमीद काजी, हाजी मलिक सेठ मालेगांव वाले, क्योंकि QTS ग्रुप के शेख कादिर, एसएम तारीक, डाॅक्टर एसएम सादिक, अनेक पूर्व पार्षद सहित सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। जनाजे की नमाज शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम सैयद इकरामुल्लाह बुखारी ने पढ़ाई। मरहूम को पहलवानों की दस्तारबंदी का आखरी उस्ताद माना जाता है। दिवंगत के परिवार में चार लड़के एवं एक लड़की है।

अल्लाह ताला मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में जगाता फरमाए और समस्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version